
सिफी ने अंगीरा से कहा "मैम, आपकी मॉम ने आपको अपने डैड के होमटाउन आने को कहा है.!" ये सुन अंगीरा ने सिफी की तरफ देखा तो वो धीरे से बोली "उन्होंने आपका रिश्ता फिक्स कर दिया है.!" सिफी की ये बात सुन कर शीतांश के चेहरे का एक्सप्रेशन बदलने लगा जिसे देख अंगीरा के होठों के कोने मुड़ गए।
उसने सिफी से कहा "okay then, मेरे जाने की तैयारी करो.!" इस पर सिफी अपना सिर हिला कर वहां से चली जाती है जिसके बाद अंगीरा भी वहां से जाने को हुई जब शीतांश उसके सामने आकर खड़ा हो गया।






Write a comment ...