
अमान बाहर आया और सीधा अपने कार की तरफ़ बढ़ गया। वहां पर जावेद पहले से मौजूद था, अमान को देखते ही वो बोला "सर, वो शिवाली मैडम गुस्से में यहां से पैदल चली गई।" ये कह कर उसने अपना सिर झुका लिया।
इस पर अमान बोला "कोई बात नहीं जावेद, मैं देखता हूं। तुम कार लेकर चले जाओ.!" ये दिन जावेद ने कहा "सर, ये आप क्या कह रहे हैं? यहां आपके फैंस हैं अगर..." वो बोल ही रहा था कि अमान ने उसकी बात काटते हुए कहा "मैं मैनेज कर लूंगा, तुम जाओ।" कह कर वो जल्दी से उस ओर चला गया जिस तरफ शिवाली गई हुई थी।






Write a comment ...