
अंगीरा ने घर के अंदर कदम रखा कि हॉल में बैठी सिफी दौड़कर उसके गले आ लगी। इस पर अंगीरा ने उसके बाल पर हाथ फेरते हुए कहा "कैसी हो?" उसके सवाल पर सिफी ने उसे ध्यान से देखते हुए कहा "ये तो आप बताओ कि आप कैसे हो?"
सिफी के सवाल पर अंगीरा जवाब देने के लिए अपने मुंह को खोलती ही है कि तभी वहां पर शीतांश आ जाता है। उसे देखते हुए अंगीरा ने मुस्कुरा के कहा "so mister ग्रेवाल, आप बताना चाहेंगे कि हमारे ये दो दिन कैसे बीते और कैसा रहा हमारा सफर.?" उसकी ये बातें सुन कर शीतांश उसे बेचारगी भरी नज़रों से देखता है जिस पर अंगीरा हँस दी।






Write a comment ...