शीतांश ने अंगीरा का हाथ पकड़ कर रोक लिया जिस पर वो पीछे मुड़ी तो शीतांश ने कहा "एक बात करनी थी.!" अंगीरा उससे अपना हाथ छुड़ा कर "क्या.?" शीतांश उसके सामने आकर खड़े होते हुए "तुम्हारे साथ रह कर ये तो पता चल गया कि तुम मेरी बायोग्राफी का बेस्ट टॉपिक हो और तुम्हारे बारे में बहुत सी बातें भी पता चलीं। But still तुम्हारे बारे में बहुत कुछ जानना बाकि है.! तुम्हारी कुछ माइनर इन्फोर्मेशन भी जानना चाहता हूं तो..."
अंगीरा आँखें चढ़ाते हुए "तो.?" शीतांश "तो अगर तुम्हारी बायोग्राफी शुरू करने के बाद मुझे तुम्हारे पास आने जरूरत हुई तो मैं आऊंगा.!" उसकी ये बातें सुन अंगीरा कुछ पल उसे देखते रही और फिर बोली "मेरे साथ आओ.!" कह कर वो अपने रूम की तरफ़ बढ़ गई जिस पर शीतांश भी उसके पीछे हो लिया।






Write a comment ...