शीतांश के लाए हुए मेडिसन, ऑइन्ट्मन्ट, पेनकिलर्स और इंजेक्शंस को लेकर सिफी अंगीरा के रूम में गई हुई थी। वहीं शीतांश रूम के बाहर ही मौजूद था। अंदर सिफी ने शीतांश के लाए हुए ऑइनटमेंट्स को अंगीरा के जख्मों पर लगा दिया पर जब उसे पेनकिलर वाली इन्जेक्शन देने देने की बारी आई तो उसका हाथ काँप उठा और वो घबरा कर बाहर चली आई।
उसने शीतांश के पास आकर कहा "सर, मैं ये इन्जेक्शन नहीं लगा पाऊँगी।" ये सुन शीतांश ने कहा "पर ये तो सबसे ज्यादा जरूरी है, सिफी! एक बार और ट्राइ करो, शायद हो जाए!"






Write a comment ...