अंगीरा ने कहा "वैसे तुम्हें मेरे ज़ख्मों के बारे में कैसे पता चला?" सिफी फ्लो - फ्लो में "शीतांश सर की वजह से.!" ये सुनते ही अंगीरा के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल गए। वो सिफी को ध्यान से देखते हुए बोली "शीतांश की वजह से..?" ये सुन सिफी को अब होश आया कि वो क्या बोल गई.?
सिफी अगले ही पल बात बदलते हुए बोली "मैम, आप ठीक हो न? आपको कहीं दर्द या फिर..." वो बोल ही रही थी कि अंगीरा ने उसकी बात काटते हुए कहा "मैं ठीक हूं सिफी, मगर तुम ये बताओ कि तुम ने शीतांश का नाम क्यों लिया.? उसने क्या किया?"






Write a comment ...