
अंगीरा शीतांश के साथ ग्रेवाल मैन्शन के बाहर कार में थी जब उसने शीतांश से कहा “कार यहाँ क्यूँ रोकी है? क्या तुम्हारे घरवाले मुझे अंदर आने नहीं देंगे?” इस पर शीतांश ने अब एक अफसोस के साथ कहा “मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं उन्हे कैसे बताऊँगा कि मैंने अपने छोटे भाई के मरते ही शादी कर ली है?”
उसकी बात पर अंगीरा ने नॉर्मली कहा “अरे, इसमे इतना क्या सोचना? वही कहना जो मुझे कहा था... कि तुम ऋतिक के जैसे मुझे नहीं खोना चाहते थे!” ये सुन शीतांश ने उसे देखा और फिर हल्के से हँस कर कहा “तुम बिल्कुल भी फिलिंगस को नहीं समझती न?”






Write a comment ...