
मूवी खत्म होने को आई तो एक बार फिर से हॉल में शोर होने लगा जिस पर अंतिका ने जावेद से कहा “हम्म, तो इसका मतलब कि ये कोई सैड मूवी नहीं थी!” ये बोल वो सीट से उठ गई तो जावेद बोला “आप जा रही हैं?”
अंतिका सिर हिलाते हुए “हाँ, मुझे जाना होगा! थैंक्स फॉर द हेल्प!” ये बोल वो वहाँ से निकल गई! उसके जाने के बाद जावेद ने खुद से कहा “कमाल का नशा था उस रात में, आपको मैं याद नहीं हूँ और मैं आपको भूल नहीं पाया! पता नहीं फिर कभी हम मिलेंगे या...” ये बोलते हुए वो चुप हो गया!






Write a comment ...