अंगीरा की बात सुन हरजीत शॉक्ड रह गए, तब अंगीरा ने आगे कहना शुरू किया "शीतांश के पैदा होते ही उसकी माँ की मौत हो गई थी और उसी अस्पताल में उसी दिन आपकी ये दूसरी वाइफ लीला का बच्चा भी मर गया था जो कि तब आपकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी.! आपने लीला को सदमे से बचाने के लिए शीतांश को उनका बच्चा बताकर लीला को दे दिया। उसके बाद आपने उनसे शादी की और उन्हें अपने घर ले आए.! पर लीला ने शीतांश के पहले जन्मदिन पर ही ये पता लगा लिया था कि शीतांश उनका बच्चा नहीं है और वो आपको छोड़ कर चली गई जबकि तब वो दो महीने की प्रेगनेंट थी। आपने उन्हें अपने पास आने को लेकर बहुत मनाया पर वो नहीं मान रही थीं और उन्हीं दिनों आपका इंटरेक्शन दीपा जो कि आपकी सेक्रेट्री हुआ करती थी, उससे होने लगा। आप एक बार से प्यार में पड़ गए और दीपा प्रेगनेंट हो गई। आप इस बात से अंजान एक रोज लीला को जबरदस्ती अपने साथ आने को धमकाते हैं और वहां से चले जाते हैं जिसके कुछ दिन बाद उनका मिसकैरिज हो जाता है और इसलिए लीला को लगता है कि आपने उसके बच्चे को जान-बूझकर मार दिया ताकि आपके वारिस रूप में सिर्फ शीतांश जिंदा रहे। वहां से उनकी नफ़रत मेरे बेबी शीतांश के लिए गहना गई और तभी दीपा ने आपकी जानकारी के बगैर आपकी नाजायज औलाद ऋतिक को पैदा कर दिया। अब वो आपको ऋतिक को लेकर ब्लैकमेल करने लगी और उन्हीं दिनों आपका बिजनेस भी काफी ज़्यादा ग्रो हो रहा था जिससे कि आपके दुश्मन भी बढ़ रहे थे, आपने बड़ी चालाकी से ऋतिक को लीला का बच्चा बता कर लीला और ऋतिक को यहां लाने का प्लान बनाया। लीला जी को छोटे से ऋतिक के मोह में फंसाया ताकि वो शीतांश से अपनी दुश्मनी भूल जाए और दीपा से कहा कि अगर वो ऋतिक को आपके पूरे प्रॉपर्टी का ओनर बनते देखना चाहती हैं तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना होगा। अब आपने शीतांश की सेफ्टी पर बेहद बारिकी बरत दी और उसे दुनियां के सामने ठुकराते रहे। वहीं शीतांश को अब लगने लगा कि शायद आप ने दूसरी शादी लीला से की है और ऋतिक उसका सौतेला भाई है जिसके प्यार में आप उसे भूल रहे हैं। आप दोनों के बीच पड़ रहे इस फूट का फायदा उठाते हुए लीला ने शीतांश और ऋतिक दोनों को अपने ममता से बांध लिया so that अगर कभी आप न भी रहो तो वो उन दोनों में से किसी एक के साथ अपनी लाइफ जी सके.! इधर दीपा भी ऋतिक को सारी प्रॉपर्टी मिलने से बहुत खुश थी पर तभी ऋतिक की मौत हो गई। उस दिन एक्चुअल में ऋतिक की जगह शीतांश को मरना था, लेकिन अनफॉर्चुनेटली उस दिन कार में ऋतिक बैठ गया और मारा गया। So that's why अब आपके अनगिनत दुश्मन मेरे बेबी के पीछे पड़ चुके हैं। घर से लेकर बाहर तक लोग उसे मार डालने को बेताब हैं और इसलिए अब शीतांश को बचाने का सिर्फ़ एक ही रास्ता है.!"






Write a comment ...